CG Naxal Dump: A deadly stockpile was hidden in the forests; a massive quantity of explosive material has been recovered.
CG NAXAL DUMP: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में तोड़मा गांव के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान 3 IED बरामद किया गया है।
इस दौरान छिपाकर रखे गए विस्फोटक, हथियार से जुड़ा सामान, नक्सली वर्दी और साहित्य भी बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जंगलों में अभी भी नक्सलियों के छिपाए गए IED, आधुनिक हथियार और भारी मात्रा में पैसे की तलाशी के लिए जवानों की टीम लगातार जंगलों में सर्च अभियान चला रही है।
शनिवार को खुफिया सूचना पर CRPF की 195वीं वाहिनी और दंतेवाड़ा पुलिस ने सर्च अभियान चलाया।
सर्चिंग के दौरान BDS टीम को बुलाकर जांच की गई जिसमें दो प्रेशर कुकर IED और एक पाइप बम बरामद हुए। तीनों को मौके पर सुरक्षित ढंग से निष्क्रिय कर दिया गया।
नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए बड़ी मात्रा में विस्फोटक, हथियार संबंधी सामग्री, वायरलेस सेट, डेटोनेटर, नक्सली वर्दी और साहित्य भी बरामद किया गया. ऑपरेशन पूरा होने के बाद बेस कैंप में सभी जवान सुरक्षित लौट आए

