WEST BENGAL POLITICS: ममता को फ‍िर लगा झटका! काकोली घोष ने TMC से दिया इस्तीफा..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

WEST BENGAL POLITICS: Another Blow for Mamata! Kakoli Ghosh Resigns from TMC.

WEST BENGAL POLITICS: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बंगाल में TMC बड़े सियासी संकट से गुजर रही है।

राज्य की अलग-अलग नगरपालिकाओं से तृणमूल के 101 पार्षदों ने कल ही  अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था।

पश्‍च‍िम बंगाल में ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।

इन सब के बीच अब काकोली घोष ने भी ममता का साथ छोड़ने का ऐलान कर द‍िया है।

काकोली ने 24 मई को ही बारासात संगठनात्मक जिले के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

रविवार को मध्यमग्राम स्थित तृणमूल जिला कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए बारासात से तृणमूल सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि उनका इस्तीफा पार्टी के दिखावे, संस्थागत भ्रष्टाचार और राजनीतिक सलाहकार फर्मों के दखल के खिलाफ एक विरोध है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी को लिखे एक पत्र में काकोली ने कहा कि हाल के दिनों में पश्चिम बंगाल में अपराध और भ्रष्टाचार की कुछ चिंताजनक घटनाओं ने स्वाभाविक रूप से आम लोगों के मन में सवाल और आशंकाएं पैदा कर दी है।

वही कुछ दिन पहले ममता बनर्जी ने कहा था कि जिन नेताओं को पार्टी छोड़नी है, वो छोड़ सकते है मैं पार्टी फिर खड़ी कर लूंगी।

TMC में बड़े स्तर पर इस्तीफ़े देना संकेत दे रहा है कि संगठन तेजी से सिकुड़ रहा है।

विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद वर्तमान राजनीतिक दौर में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के लिए सबसे बड़ी चुनौती पार्टी को संगठित रखना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related