West Bengal Elections 2026: PM Modi’s Rally; Violent Clashes Between TMC and BJP Supporters!
WEST BENGAL ELECTIONS 2026: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24-परगना ज़िले के जगद्दल इलाक़े में TMC और BJP समर्थकों के बीच हिंसक झड़प की घटना में पुलिस ने TMC के एक पार्षद गोपाल राउत समेत चार लोगों को गिरफ़्तार किया है।
बताया जा रहा हैं की इसी इलाक़े में PM Modi को एक रैली को संबोधित करना है।
पुलिस की बाक़ी अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के लिए तलाशी अभियान जारी है।
चुनाव आयोग ने इस घटना पर पुलिस से रिपोर्ट मांगी है और दोषियों की शीघ्र गिरफ़्तारी का निर्देश दिया है।
इस घटना की शिकायत करने नोआपाड़ा के BJP उम्मीदवार और पूर्व आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार बैरकपुर के पूर्व सांसद के साथ जगद्दल थाने पहुंचे।
BJP नेता अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि TMC समर्थकों ने पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया और पत्थर फेंके।
वहीं, बीजेपी उम्मीदवार राजेश कुमार ने कहा की इन हमलों के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भड़काऊ भाषण ही ज़िम्मेदार हैं।
दूसरी ओर, भाटपाड़ा सीट के TMC उम्मीदवार अमित गुप्त ने पत्रकारों से बातचीत में बीजेपी समर्थकों पर पार्टी के एक कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप लगाया।
चश्मदीदों का कहना है कि रविवार रात को क़रीब 11 बजे दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पथराव किया. इस दौरान बम फोड़े गए और फ़ायरिंग भी हुई।
इस बीच केंद्रीय बल का एक जवान भी घायल हो गया।
हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
फ़िलहाल इलाक़े में भारी तादाद में पुलिस और केंद्रीय बलों के जवान तैनात हैं।

