RAGHAV CHADHA: राज्यसभा सभापति की मंज़ूरी, सांसदों का हुआ विलय 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAGHAV CHADHA: Rajya Sabha Chairman’s Approval — MPs’ Merger Formalized

RAGHAV CHADHA: AAP के सातों सांसदों ने राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर उन्हें विलय के बाद भाजपा सांसद माने जाने का अनुरोध किया था, जिसे राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया है।

वही संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पोस्ट में इसकी पुष्टि की है।

राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता जैसे दिग्गज सांसदों का बीजेपी में विलय हुआ है।

राज्यसभा की वेबसाइट अब दिखा रही है कि ये सात सांसद बीजेपी सांसदों की सूची में शामिल हो गए हैं।

इस बदलाव के बाद बीजेपी की राज्यसभा में बीजेपी सांसदों की संख्या 113 हो गई है।

वही राज्यसभा में AAP पार्टी के नेता संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और संत बलबीर सिंह ही बचे है।

राघव चड्ढा ने 24 अप्रैल को 6 सांसदों के साथ आम आदमी पार्टी छोड़ी थी. उन्होंने कहा था कि दो-तिहाई से अधिक सांसदों के पार्टी छोड़ने पर दल बदल क़ानून लागू नहीं होगा।

दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा था कि वो इन सांसदों को राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग करेंगे।

इस फैसले के बाद उच्च सदन में AAP की ताकत काफी घट गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

UP POLITICS: अखिलेश से बगावत, योगी का थामा दामन! 

UP Politics: Rebellion against Akhilesh, love for Yogi!   UP POLITICS:...

SIR CONTROVERSY: SIR के खिलाफ SC पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी

SIR Controversy: Asaduddin Owaisi moves Supreme Court against SIR.   SIR...

CG BJP LIST: निखिल बानी को मिली नई जिम्मेदारी

CG BJP List: Nikhil Bani gets new responsibility.     CG BJP...