Hezbollah Attacks on Israel : इजरायली हमलों में 14 लोगों की मौत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Hezbollah Attacks on Israel: 14 Killed in Israeli Strikes!

Hezbollah Attacks on Israel : युद्धविराम के बीच दोबारा जंग शुरू हो गई है। हिजबुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में अपने FPV ड्रोन से इजरायली सैनिकों के काफिले पर बड़ा हमला किया है।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि इजराय ली हमलों में 14 लोगों की मौत हुई, जिनमें दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं जबकि 37 लोग घायल हुए हैं।

यह हमला ऐसे समय में हुआ, जब दोनों देशों के बीच पिछले सप्ताह गुरुवार को ही युद्धविराम तीन हफ़्तों के लिए बढ़ाया गया था।

समझौते के तहत इजरायल को यह अधिकार है कि वह किसी भी समय अपनी सुरक्षा के लिए ज़रूरी क़दम उठा सकता है।

हमले से पहले इजरायल डिफ़ेंस फ़ोर्स (आईडीएफ़) के प्रवक्ता ने पहले दक्षिणी लेबनान के कई गांवों को चेतावनी दी।

उन्होंने लिखा था कि लोगों को तुरंत छोड़ना चाहिए, वहां रहना उनकी जान के लिए ख़तरा होगा।

इजरायल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा कि आईडीएफ़ एक्टिव है और ताक़त के साथ काम कर रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि हिज़्बुल्लाह की कार्रवाई युद्धविराम को तोड़ रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related