CG WEATHER: आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG WEATHER: Warning of Rain Accompanied by Storms!

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में मौसम  विभाग ने कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली और कोरिया जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है।

महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज आंधी, गरज-चमक और संभावित वज्रपात के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

अगर तापमान की बात करें तो प्रदेश में फिलहाल अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। यहां लू चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।

यह मौसम स्वास्थ्य के लिए भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में लोगों को हाइड्रेटेड रहने, धूप से बचने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की जरूरत है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related