CG NEWS: 22 अधिकारियों पर उसी दिन कार्रवाई, अपर आयुक्त मामले में देरी ?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Action taken against 22 officials on the very same day; why the delay in the Additional Commissioner case?

 

 

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में EOW और ACB ने 14 अक्टूबर को विशेष न्यायालय में अपर आयुक्त आबकारी आशीष श्रीवास्तव के खिलाफ चालान पेश कर दिया, लेकिन 16 अक्टूबर तक उनके निलंबन का आदेश सामने नहीं आने से शासन- प्रशासन पर सवाल उठना जायज हैं ।

सवाल यह है कि भ्रष्टाचार के इसी मामले में जब पहले 22 सेवारत अधिकारियों के खिलाफ चालान पेश होने पर शासन ने उसी दिन निलंबन की कार्रवाई कर दी थी, तो इस बार इंतजार किस बात का है?

चालान पेश होने के बाद आशीष श्रीवास्तव के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर शासन की अगली पहल पर निगाहें टिकी हैं। एक तरफ जांच एजेंसियां मामले को अदालत तक पहुंचा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ संबंधित अधिकारी के निलंबन का आदेश जारी नहीं होने से प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं।

इस प्रकरण में पहले 29 अधिकारियों के नाम आरोपपत्र में शामिल किए गए थे। उपलब्ध विवरण के अनुसार, 7 जुलाई 2025 को चालान पेश होने के दिन ही इनमें से 22 सेवारत अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था।

अब देखना यह है कि शासन इस मामले में कब तक निर्णय लेता है और क्या पहले अधिकारियों के मामले में अपनाई गई कसौटी यहां भी लागू होती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related