DELHI TIRANGA MARCH : दिल्ली में हलचल, अभिजीत दिपके और नेहा बोरा हिरासत में

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DELHI TIRANGA MARCH : Stir in Delhi, Abhijeet Dipke and Neha Bora detained

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। अभिजीत दिपके को हिरासत में लिया गया, वहीं मंडी हाउस से नेहा बोरा को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।

क्यों हो रहा है विरोध?

CJP मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर तिरंगा मार्च निकालना चाहती है। प्रदर्शन के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध जताने की योजना है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने अभिजीत दिपके को पहले दो नोटिस जारी किए थे। इनमें कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क नहीं आने और एक साल तक शांति बनाए रखने जैसी शर्तों का जिक्र था।

कनॉट प्लेस में प्रदर्शन पर आपत्ति

दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस और आसपास निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए लोगों से मार्च से दूर रहने को कहा है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत पाबंदियां लागू हैं। वहीं, NDMC ने प्रशासनिक कारणों से 16 और 17 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क बंद रखने की जानकारी दी है।

व्यापारियों ने भी उठाए सवाल

नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने कहा कि कनॉट प्लेस एक प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है। त्योहारों के मौसम में प्रदर्शन से कारोबार और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। एसोसिएशन ने प्रदर्शनकारियों से निर्धारित प्रदर्शन स्थलों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

फिलहाल, कनॉट प्लेस में पुलिस प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई कर रही है। इस घटनाक्रम के बीच विरोध प्रदर्शन और व्यापारियों की आजीविका को लेकर बहस तेज हो गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related