VIDEO : कोबरा रेस्क्यू करते वक्त सर्प मित्र मुरली वाले को सांप ने डसा, ICU में भर्ती… हालत स्थिर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

VIDEO : While rescuing a cobra, snake friend Murali Wale was bitten by a snake, admitted to ICU… condition stable

जौनपुर। जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार नौपेड़वा निवासी और मशहूर सर्प विशेषज्ञ मुरली वाले हौसला को मंगलवार सुबह एक कोबरा सर्प ने रेस्क्यू के दौरान डस लिया। यह घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के हरीपुर चकताली गांव में उस वक्त हुई, जब मुरली वाले एक जाल में फंसे कोबरा को सुरक्षित निकालने पहुंचे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Murari Lal (@murliwalehausla24)

घटना की जानकारी

साथी अंकित गुप्ता के अनुसार, उन्हें सुबह सूचना मिली कि एक कोबरा सांप गांव में जाल में फंसा है। जैसे ही मुरली वाले उसे रेस्क्यू कर रहे थे, एक चूक हो गई और क्रोधित कोबरा ने उनके हाथ में काट लिया। इसके बावजूद उन्होंने न केवल प्राथमिक उपचार खुद किया बल्कि सांप को फिर से नियंत्रित भी किया।

कार नहीं हुई स्टार्ट, बाइक से पहुंचे अस्पताल

सांप के डसने के बाद वे जल्द अस्पताल जाने लगे, लेकिन कार स्टार्ट नहीं हुई, ऐसे में उन्होंने गांव की ही एक बाइक से 35 मिनट में शहर के आशा दीप अस्पताल तक का सफर तय किया। जहां डॉ. बी.एस. उपाध्याय ने उनका इलाज शुरू किया। फिलहाल वे आईसीयू में भर्ती हैं और डॉक्टरों के मुताबिक अब खतरे से बाहर हैं।

तीसरी बार सांप ने काटा

बताया जाता है कि यह तीसरी बार है जब मुरली वाले को किसी सांप ने काटा है। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और वे सर्प संरक्षण व जागरूकता के लिए काम करते हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related