UNNAO EXPRESSWAY BUS ACCIDENT: AC डबल डेकर बस पलटी, मची चीख पुकार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

UNNAO EXPRESSWAY BUS ACCIDENT: AC Double-Decker Bus Overturns on Expressway; Chaos and Screams Ensue!

UNNAO EXPRESSWAY BUS ACCIDENT: उत्‍तर प्रदेश के उन्‍नाव में लखनऊ-आगरा एक्‍सप्रेसवे पर सुबह पांच बजे AC डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस भीषण हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत और बचाव कार्य चलाया। यह दुर्घटना औरास थाना क्षेत्र में हुई।

पुलिस ने बताया कि मरने वालों में दरोगा और कैदी भी शामिल हैं। करीब तीन पुलिसकर्मी समेत 15 लोग घायल हुए हैं।

दिल्‍ली से बिहार जा रही बस में करीब 30 यात्री सवार थे। बस ड्राइवर ने नींद का झोंका आने की वजह से बस से नियंत्रण खो दिया। बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कई यात्री बस की खिड़कियों से नीचे सड़क पर जा गिरे। एक यात्री का तो पैर कटकर अलग हो गया।

मृतकों की पहचान बिहार के सीवान पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामचंद्र राम और गुरुग्राम निवासी कैदी छत्‍तरपाल सिंह के रूप में हुई। चार मृतकों की पहचान अभी नहीं हा पाई है।

बताया जा रहा है कि सीवान पुलिस की टीम 24 मई को कैदी को गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गई थी।

डीएम घनश्याम मीणा ने बताया कि अभी तक कुल 6 लोगों की मौत हुई है। पांच की तो घटनास्थल पर ही हो गई थी और एक की मौत इलाज के दौरान हुई है।

घायलों में चार लोगों को मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेज दिया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related