CNG PRICE HIKE: आम आदमी को लगा एक और झटका, CNG ने भी बढ़ाए दाम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CNG Price Hike: Another Blow to the Common Man—CNG Prices Also Raised

CNG PRICE HIKE: आम आदमी इन दिनों महंगाई के झटको से जूझ रहा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब CNG ने भी मुह फुलाना शुरू कर दिया है।

दिल्ली में मंगलवार, 26 मई 2026 को CNG के दाम में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई।

नई कीमत लागू होने के बाद अब CNG ₹83.09 प्रति किलो बिक रही है, जबकि सोमवार तक इसकी कीमत ₹81.09 प्रति किलो थी।

लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर सबसे ज्यादा ऑटो, टैक्सी चालकों और रोजाना सफर करने वाले लोगों पर पड़ रहा है।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड  ने मंगलवार सुबह से नई दरें लागू कर दीं।

विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल व गैस की कीमतों में तेजी इसका बड़ा कारण है।

ईरान और आसपास के क्षेत्र में भू-राजनीतिक हालात बिगड़ने से वैश्विक ऊर्जा बाजार पर दबाव बना हुआ है। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय कीमतों का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ता है।

CNG महंगी होने से सबसे ज्यादा असर ऑटो चालकों, कैब ड्राइवरों और रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले लोगों पर पड़ेगा।

परिवहन लागत बढ़ने से आने वाले दिनों में किराया भी बढ़ सकता है।

इसके अलावा सामान ढुलाई महंगी होने से रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर भी असर पड़ने की आशंका है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : अब ‘India’ नहीं, सिर्फ ‘भारत’

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : Now not 'India', just 'Bharat' बिलासपुर....

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : रेलवे का ‘फाइन बम’

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : Railways' 'fine bomb' रायपुर। भारतीय...

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : पायलट का रायपुर ‘संगठन वार’

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : Pilot's Raipur 'organization wise' रायपुर।...