केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सोमवार को आएंगे छत्तीसगढ़, चार दिनों तक कोरबा में रहेगा डेरा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह अपने चार दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री चार जुलाई को यहां पहुंच रहे हैं। वे चार दिनों तक कोरबा में रहेंगे। इस दौरान वे भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। उनके एजेंडे में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों से मुलाकात करना भी है।

तय कार्यक्रम के मुताबिक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह चार जुलाई को दोपहर 1.45 बजे रायपुर हवाई अड्‌डे पहुंचेंगे। वहां भाजपा के पदाधिकारी और सांसद उनका स्वागत करने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री हवाई अड्‌डे से ही एनटीपीसी कोरबा के लिए रवाना होंगे। शाम को वे कोरबा पहुंचकर सबसे पहले भाजपा के जिला कार्यालय में पहुंचेंगे। पांच जुलाई को सुबह वे राम जानकी मंदिर सीतामढ़ी में दर्शन करने भी जाएंगे। उसके बाद कोरबा के जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। उस दिन दाेपहर बाद वाल्मीकि आश्रम जाएंगे। शाम को पुराना बस स्टैंड स्थित गीतांजलि भवन उनका ठिकाना होगा। सरकारी दौरा 6 जुलाई को शुरू होगा। उस दिन वे कोरबा जिला पंचायत सभागार में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत करने वाले हैं। वहीं पर जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक होगी। बैठक के बाद वे कटघोरा के सांस्कृतिक भवन जाएंगे। शाम को कुछ गांवों का दौरा कर स्थानीय निवासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। सात जुलाई को सुबह कोरबा विकास स्थल का दौरा करेंगे। उसके बाद कोरकोमा गांव का दौरा कर स्थानीय निवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। केंद्रीय मंत्री कोरबा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंंगे। उसके बाद रायपुर के रास्ते दिल्ली लौट जाएंगे।

अप्रैल से केंद्रीय मंत्रियों का लगातार दौरा

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों का लगातार दौरा अप्रैल महीने से जारी है। यह आकांक्षी जिलों में विकास योजनाओं की मॉनीटरिंग और समीक्षा के नाम पर हो रहा है। अब तक दर्जन भर से अधिक केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ पहुंच चुके हैं। सभी के कार्यक्रमों में समीक्षा के साथ भाजपा के स्थानीय नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, संवाद और केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से व्यक्तिगत बातचीत शामिल रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related