UDHAMPUR BUS ACCIDENT BREAKING : 10 dead, many critical, airlift preparations underway
जम्मू. जम्मू के उधमपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रामनगर से उधमपुर जा रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित हुई और सीधे पहाड़ से नीचे खाई में जा गिरी।
हादसा इतना भयानक था कि अब तक 10 लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने खुद इस हादसे की जानकारी दी और बताया कि गांव कनोटे के पास ये घटना हुई है। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
घायलों को तेजी से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करने की भी तैयारी चल रही है। प्रशासन और राहत टीम मौके पर जुटी हुई है।
फिलहाल आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई लोग अभी भी गंभीर हालत में हैं।

