EDUCATION SCAM : Big expose of school scam!
रायपुर डेस्क। मध्य प्रदेश के सिंगरौली से ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे शिक्षा विभाग को हिला दिया है। स्कूलों के नाम पर करोड़ों का खेल उजागर हुआ है और अब बड़े अफसर सीधे जांच के घेरे में हैं।
लोकायुक्त की कार्रवाई में खुलासा हुआ कि खरीद के नाम पर जमकर गड़बड़ी की गई। 558 स्कूलों के लिए सफाई सामग्री में ही करीब 97 लाख खर्च दिखाए गए। वहीं सिर्फ 19 स्कूलों में VR लैब के नाम पर करीब 4.68 करोड़ रुपए उड़ा दिए गए।
इतना ही नहीं, 61 स्कूलों में बिजली फिटिंग और मरम्मत के नाम पर भी 3 करोड़ से ज्यादा की रकम खर्च दिखाई गई। जांच में सामने आया कि इन खरीदों में टेंडर प्रक्रिया तक का सही पालन नहीं हुआ।
मामला गंभीर होने पर लोकायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी सूर्यभान सिंह समेत कई अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर दी है। साथ ही दफ्तर से सारे दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं और अब हर बिल और ट्रांजेक्शन की जांच हो रही है।
इस पूरे घोटाले ने सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि जांच में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

