CHHATTISGARH : सरकारी गेस्ट हाउस में अफसरों की पार्टी!

Date:

CHHATTISGARH : Officers’ party in government guest house!

कोरबा. कोरबा में सरकारी सिस्टम की पोल खोल देने वाला वीडियो सामने आया है। सरकारी गेस्ट हाउस, जो VIP के लिए होता है, वहां अफसरों की शराब पार्टी चल रही थी।

वीडियो में DSPM प्लांट के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार समेत 5 अफसर शराब पीते नजर आ रहे हैं। मौके से बीयर और शराब की बोतलें भी मिली हैं।

मामला तब खुला जब गेस्ट हाउस में बीजेपी नेताओं की मीटिंग थी। कमरे से धुआं और आवाज आने पर कार्यकर्ताओं को शक हुआ और उन्होंने अंदर झांक कर देखा तो पूरा मामला सामने आ गया।

जैसे ही सूचना मंत्री लखनलाल देवांगन तक पहुंची, उन्होंने तुरंत एमडी को फोन कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए। फिलहाल जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषी पाए जाने पर एक्शन की बात कही गई है।

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि जिस अफसर पर आरोप है, वही इस गेस्ट हाउस का इंचार्ज भी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related