GYANESH KUMAR CONTROVERSY : CEC पर फिर महाभियोग की तैयारी

Date:

GYANESH KUMAR CONTROVERSY : Preparations for impeachment of CEC again

नई दिल्ली। दिल्ली की सियासत में बड़ा उलटफेर हो गया। महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल लोकसभा में गिर गया और यहीं से खेल और गरमा गया। बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े, लेकिन दो-तिहाई आंकड़ा पूरा नहीं हुआ, इसलिए ये पास नहीं हो सका।

इस हार के बाद विपक्ष अब और आक्रामक हो गया है। खबर है कि कांग्रेस, TMC समेत कई पार्टियां मिलकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर से महाभियोग लाने की तैयारी कर रही हैं।

दरअसल, पहले भी इस तरह का नोटिस दिया गया था, लेकिन लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा सभापति ने उसे खारिज कर दिया था। अब विपक्ष उसी नोटिस की कमियों को ठीक करके दोबारा पेश करने की प्लानिंग कर रहा है।

सूत्रों के मुताबिक INDIA गठबंधन की पार्टियां इस पर चर्चा कर रही हैं और ड्राफ्ट तैयार करने की दिशा में काम शुरू हो चुका है। हालांकि अभी ये शुरुआती स्टेज में है।

CEC के खिलाफ ये पूरा मामला सिर्फ तकनीकी नहीं, बल्कि राजनीतिक भी माना जा रहा है। हाल के चुनावी राज्यों, खासकर बंगाल में चुनाव से जुड़े विवादों को लेकर विपक्ष पहले से ही हमलावर है।

सबसे आगे TMC नजर आ रही है, जो इस मुद्दे को लगातार उठा रही है। अब देखना ये होगा कि विपक्ष एकजुट होकर कब और कैसे ये नया दांव चलता है।

कुल मिलाकर, महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद अब सियासत का अगला बड़ा टकराव CEC के मुद्दे पर देखने को मिल सकता है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related