PM MODI SPEECH : मोदी ने विपक्ष को ठहराया जिम्मेदार, कहा – लड़ाई अभी खत्म नहीं

Date:

PM MODI SPEECH : Modi blames the opposition, says the fight is not over yet

रायपुर डेस्क। महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे देश के सामने आए और साफ-साफ विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ एक बिल नहीं था, बल्कि देश की नारी शक्ति का सपना था, जिसे राजनीति के चलते रोक दिया गया।

पीएम ने भावुक अंदाज में कहा कि उन्हें इस बात का दुख है, लेकिन सरकार ने हार नहीं मानी है। “हमारा आत्मबल अजेय है” कहते हुए उन्होंने साफ कर दिया कि आने वाले समय में इस बिल को पास कराने की कोशिश जारी रहेगी।

मोदी ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वो हर बड़े सुधार को रोकने की आदत से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि संसद में जब बिल गिरा, तब तालियां बजाना महिलाओं के सम्मान पर चोट जैसा था।

अब मामला सिर्फ संसद तक सीमित नहीं रहा, ये सीधा राजनीतिक और जनभावना का मुद्दा बन चुका है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related