CG BREAKING : सुप्रीम कोर्ट से अमित जोगी को झटका

Date:

CG BREAKING : Supreme Court gives a shock to Amit Jogi

रायपुर। रामअवतार जग्गी हत्याकांड में सजा पाए अमित जोगी को आज सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। दो जजों की बेंच ने साफ कर दिया कि सरेंडर से बचने के लिए अभी कोई छूट नहीं मिलेगी। मामला अब 23 अप्रैल तक टल गया है, तब अगली सुनवाई होगी।

जोगी की तरफ से दो याचिकाएं लगाई गई थीं, एक सरेंडर पर रोक के लिए, दूसरी मामले की सुनवाई के लिए। लेकिन कोर्ट ने फिलहाल गेंद दूसरे जज के पाले में डाल दी और राहत देने से इनकार कर दिया।

बता दें, बिलासपुर हाईकोर्ट पहले ही इस केस में बड़ा फैसला सुनाते हुए अमित जोगी को उम्रकैद की सजा दे चुका है और 3 हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया है। अब सबकी नजर 23 अप्रैल की सुनवाई पर टिकी है, जहां से इस केस की दिशा तय हो सकती है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : सरकारी गेस्ट हाउस में अफसरों की पार्टी!

CHHATTISGARH : Officers' party in government guest house! कोरबा. कोरबा...

EDUCATION SCAM : स्कूल घोटाले का बड़ा पर्दाफाश!

EDUCATION SCAM : Big expose of school scam! रायपुर डेस्क।...