बीवी से मारपीट कर बोला तीन तलाक, प्रकरण दर्ज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भोपाल। ऐशबाग पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर तीन तलाक का मामला दर्ज किया है। आरोपित पति ने महिला के साथ मारपीट कर उसे तीन बार तलाक बोलकर प्रताड़ित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। ऐशबाग पुलिस के अनुसार इलाके में रहने वाली 22 वर्षीय फरियादी महिला गृहणी है। वह अपनी तीन साल की बच्ची के साथ मायके में करीब ढाई साल से रह रही है। उसकी सवा तीन साल पहले इछावर सीहोर में रहने वाले सरफराज बेग से शादी हुई थी। वह मोटर मैकेनिक का काम करता था। शादी के बाद से ही आरोपित उसे दहेज के लिए मानसिक और शरीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। आरोपित महिला को उसके मायके छोड़कर चला गया था। अभी दो माह पहले आरोपित ने दूसरी शादी कर ली। इस पर महिला ने आपत्ति ली तो आरोपित 22 जुलाई को महिला के घर ऐशबाग आया था। जहां उसने महिला के साथ एक बार फिर मारपीट की और इसी दौरान उसने विवाद में महिला को मुंह से तीन बार तीन तलाक कहकर उसे प्रताड़ित कर संबंध अलग कर लिए थे। इस पर महिला ने कुछ दिन तक खामोश रही। बाद में हिम्मत करके उसने अपने पति के खिलाफ बुधवार को ऐशबाग थाने में शिकायत की।
घर के बाहर बैठी महिला से ननदोई ने की अश्लील हरकत
शाहपुरा पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके ननदोई के खिलाफ अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक भरत नगर में रहने वाली 26 वर्षीय महिला निजी काम करती है। मंगलवार शाम करीब छह बजे वह अपने घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला उसका ननदोई पहुंचा और उससे बदसलूकी करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो वह वहां से चल गया। कुछ देर बाद महिला ने अपने पति और ससुर को घटना के बारे में बताया। दोनों ननदोई को समझाने गए तो उसने उनके साथ गाली-गलौज कर दी। देर रात महिला परिजनों के साथ थाने पहुंची और नंदोई के खिलाफ छेड़छाड़ और गाली-गलौज करने का मामला दर्ज करा दिया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related