टूटा मौत का पहाड़.. अब तक 13 शव निकाले गए.. मृतकों में 2 छत्तीसगढ़ के भी शामिल

Date:

हिमाचल प्रदेश: किन्नौर में भूस्खलन स्थल से बस का मलबा और 1 और शव बरामद हुआ है। इसे लेकर मरने वालों की संख्या 13 हो गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

ITBP के डिप्टी कमांडेंट धर्मेंद्र ठाकुर ने बताया,”रात को भी भूस्खलन हो रहा था। बस का इंजन और टायर मिला है। एक और शव मिला है।” pic.twitter.com/QWDaVw5w54

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2021

ITBP के डिप्टी कमांडेंट धर्मेंद्र ठाकुर ने बताया,”रात को भी भूस्खलन हो रहा था। बस का इंजन और टायर मिला है। एक और शव मिला है।”

बता दें उत्तराखंड के हरिद्वार जा रही एचआरटीसी की बस चट्टानों के गिरने के कारण हादसे का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा हिमाचल के किन्नौर जिले के पास निगुलसेरी में पहाड़ से मलबा गिरने के कारण हुआ है। मृतकों में मां और पुत्र-पुत्री समेत 4 राजस्थान के, छत्तीसगढ़ के दो, महाराष्ट्र और दिल्ली का एक-एक पर्यटक था। सभी पर्यटक दिल्ली से ट्रैवल एजेंसी के वाहन में किन्नौर घूमने आए थे।पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थर से बटसेरी स्थित बास्पा नदी पर बना 120 मीटर लंबा लोहे का पुल भी पलक झपकते ही धराशायी हो गया था।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related