CHHATTISGARH : Government housing, HRA too! Investigation into crores of rupees launched in the Education Department
भिलाई. भिलाई में शिक्षा विभाग के गृह भाड़ा भत्ता (HRA) भुगतान पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जांच में सामने आया है कि BSP और HSCL के 331 सरकारी आवास शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के नाम आवंटित हैं। आरोप है कि इनमें से कई कर्मचारियों ने सरकारी आवास मिलने के बावजूद HRA भी लिया। अब पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है।
CHHATTISGARH : स्कूल में ‘जहरीली चॉकलेट’ कांड!
विभाग रिकॉर्ड खंगाल रहा है कि किस कर्मचारी को कब सरकारी मकान मिला, उसने इसकी जानकारी विभाग को दी या नहीं और कितने समय तक HRA लिया। शिकायतकर्ता का दावा है कि अगर अनियमितता साबित हुई तो करोड़ों रुपये की रिकवरी हो सकती है। शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि जांच रिपोर्ट के बाद नियमों के अनुसार वसूली और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
