नौतपा का आज तीसरा दिन, धमतरी में पारा पहुंचा 43 डिग्री के पार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नौतपा का आज शनिवार को तीसरा दिन है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है।

शुक्रवार को प्रदेश में धमतरी जिले का तापमान सबसे ज्यादा 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि प्रदेश में द्रोणिका के प्रभाव से नौतपा का दूसरा दिन भी थोड़ा राहत भरा रहा। शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा हुई। इसकी वजह से बिलासपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं रायपुर में भी अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

मौसम विभाग के मानें तो द्रोणिका के असर से आने वाले चार दिन उत्तरी छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। यहां आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा के भी आसार है। बादल व हल्की वर्षा के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। वहीं दूसरी ओर दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में गिरावट का रुख रहेगा। मालूम हो कि इस वर्ष मानसून अपनी सामान्य तिथि से चार दिन विलंब यानि 13 जून को जगदलपुर, 16 जून को रायपुर व 21 जून को अंबिकापुर के साथ प्रदेश भर में आने की संभावना है।

जानें प्रमुख शहरों का हाल

रायपुर 40.6 28.4

बिलासपुर 37.4 23.2

जगदलपुर 39.2 25.8

अंबिकापुर 36.8 25.3

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH CRIME : SI पत्नी की मिली लाश

CHHATTISGARH CRIME : SI's wife's body found बिलासपुर। बलौदाबाजार यातायात...

BILASPUR HEAVY RAIN : 20 साल बाद डूबा बिलासपुर!

BILASPUR HEAVY RAIN : Bilaspur submerged after 20 years! बिलासपुर।...

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : छत्तीसगढ़ का तीर्थ यात्री गायब!

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : Chhattisgarh pilgrim disappears! अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार...