Titwala Accident News: हाईवे पर कार को सीमेंट मिक्सर ने मारी टक्कर, 10 लोगों की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Titwala Accident News: Cement Mixer Collides with Car on Highway; 10 Dead

Titwala Accident News: महाराष्ट्र में कल्याण-अहिल्यानगर हाइवे पर सीमेंट मिक्सर और यात्रियों से भरी एक ईको कार की भीषण टक्कर में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पांच सीटो वाली ईको कार में 12 यात्री सवार थे जो कल्याण से मुरबाद जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक सीमेंट मिक्सर ट्रक और ईको कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में ईको कार में सवार 10 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए है।

घटना की सूचना मिलते ही टिटवाला पुलिस और राजमार्ग प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंच गए।

इस घटना ने एक बार फिर नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली गाड़ियों के मुद्दे को सामने ला दिया है।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इसके खिलाफ क्या ठोस कदम उठाए जाएंगे???

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related