ट्रांसफर बैन खोलने मंत्रिमंडलीय उप समिति की आज आखिरी और निर्णायक बैठक

Date:

रायपुर। ट्रांसफर पर लगे बैन को खोलने आज मंत्रिमंडलीय उप समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। बैठक के बाद संभवतः आज ही उप समिति अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंप देगी। जाहिर है, पिछले कैबिनेट की बैठक में ट्रांसफर से लगी रोक को हटाने के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति गठित करने का फैसला किया गया था। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में चार सदस्यीय मंत्रियों की उप समिति बनाई गई थी। इनमें मोहम्मद अकबर, प्रेमसाय सिंह और अनिला भेड़िया शामिल हैं। समिति की एक बैठक हो चुकी है। दूसरी और निर्णायक बैठक आज शाम तीन बजे होने जा रही है। वैसे, पिछली बैठक में ट्रांसफर का मोटे तौर पर प्रारूप और शर्तें तैयार कर ली गई थी। आज इसे फाइनल रूप दिया जाएगा।

पता चला है, बैठक के बाद मंत्रिमंडलीय उप समिति आज शाम तक मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। चूकि, कैबिनेट ने मंत्रिमंडलीय उप समिति को ट्रांसफर पर फैसला लेने के लिए पूरा पावर दे दिया है। लिहाजा, रिपोर्ट अब कैबिनेट में नहीं जाएगी। सिर्फ मुख्यमंत्री से अनुमोदन लिया जाएगा। सीएम की हरी झंडी मिलते ही सरकार बैन खोलने का ऐलान कर देगी। सूत्रों का कहना, मुख्यमंत्री आज देर शाम या कल तक इसका आधिकारिक घोषणा कर देंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

WEST BENGAL ACTION : “जल्दी भागो…” बंगाल सरकार की चेतावनी

WEST BENGAL ACTION : "Run quickly..." Bengal government's warning रायपुर...

GOLD SILVER PRICE FALL : सोना टूटा, चांदी धड़ाम!

GOLD SILVER PRICE FALL : Gold falls, silver crashes! रायपुर...