WEST BENGAL ACTION : “जल्दी भागो…” बंगाल सरकार की चेतावनी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

WEST BENGAL ACTION : “Run quickly…” Bengal government’s warning

रायपुर डेस्क। पश्चिम बंगाल में अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्या नागरिकों के खिलाफ सरकार अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि जो लोग अवैध रूप से रह रहे हैं, वे “जल्दी-जल्दी भाग जाएं”, क्योंकि सरकार उन्हें जेल में रखकर खिलाने पर पैसा खर्च नहीं करना चाहती।

उन्होंने साफ कहा कि पुलिस को निर्देश दे दिए गए हैं कि ऐसे लोगों को सीधे बांग्लादेश भेजा जाए। इस बयान के बाद बंगाल की राजनीति और बॉर्डर इलाकों में हलचल तेज हो गई है।

MINISTER SON POCSO CASE : मंत्री के बेटे पर पॉक्सो! RSS का क्या कनेक्शन ?

इसी बीच राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को अवैध विदेशी नागरिकों के लिए विशेष “होल्डिंग सेंटर” बनाने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। सरकार की नई “डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट” नीति के तहत पहले पहचान, फिर रिकॉर्ड हटाने और उसके बाद देश से बाहर भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि इस अभियान के डर से बॉर्डर इलाकों में बड़ी संख्या में लोग जमा होने लगे हैं। उत्तर 24 परगना और मालदा के कई चेकपॉइंट्स पर कथित तौर पर 100 से ज्यादा लोग वापस बांग्लादेश लौटने के इंतजार में पहुंचे।

GOLD SILVER PRICE FALL : सोना टूटा, चांदी धड़ाम!

बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के दौरान बंगाल से अवैध घुसपैठ खत्म करने का वादा किया था। अब सरकार बनने के बाद उस वादे को लागू करने की कोशिश तेज हो गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

UP POLITICS: अखिलेश से बगावत, योगी का थामा दामन! 

UP Politics: Rebellion against Akhilesh, love for Yogi!   UP POLITICS:...

SIR CONTROVERSY: SIR के खिलाफ SC पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी

SIR Controversy: Asaduddin Owaisi moves Supreme Court against SIR.   SIR...

CG BJP LIST: निखिल बानी को मिली नई जिम्मेदारी

CG BJP List: Nikhil Bani gets new responsibility.     CG BJP...