MINISTER SON POCSO CASE : मंत्री के बेटे पर पॉक्सो! RSS का क्या कनेक्शन ?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MINISTER SON POCSO CASE : Liquor party, rape allegations and then RSS-BJP controversy!

रायपुर डेस्क। तेलंगाना में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे साई भागीरथ पर पॉक्सो केस दर्ज होने के बाद बड़ा राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है। 17 साल की लड़की ने आरोप लगाया है कि नए साल की पार्टी में उसे जबरदस्ती शराब पिलाई गई और फिर उसके साथ गलत हरकत की गई।

पीड़िता की मां का आरोप है कि घटना के बाद परिवार पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। करीब 4 महीने बाद 8 मई को केस दर्ज हुआ और फिर 16 मई को पुलिस ने साई भागीरथ को गिरफ्तार कर लिया।

GOLD SILVER PRICE FALL : सोना टूटा, चांदी धड़ाम!

पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी ने पहले दोस्ती की, शादी का भरोसा दिया और फिर इमोशनल ब्लैकमेल शुरू कर दिया। शिकायत में यह भी कहा गया कि फार्महाउस और प्राइवेट अपार्टमेंट में कई बार लड़की का यौन शोषण किया गया।

मामले में नया मोड़ तब आया जब RSS ने खुद को इस विवाद से अलग कर लिया। संघ ने साफ कहा कि यह BJP का अंदरूनी मामला है और RSS का इससे कोई लेना-देना नहीं है। संघ ने चेतावनी दी कि उसका नाम घसीटने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।

TS SINGH DEO: प्रशासन पर भड़के बाबा, अनशन पर बैठने का दिया अल्टीमेटम! 

वहीं मंत्री बंडी संजय कुमार ने बेटे पर लगे आरोपों को साजिश बताया है। उनका कहना है कि लड़की पहले उनके बेटे की दोस्त थी और बाद में दोनों अलग हो गए। दूसरी तरफ पुलिस का दावा है कि भागीरथ ने सरेंडर नहीं किया था, बल्कि उसे गिरफ्तार किया गया।

अब यह मामला सिर्फ पॉक्सो केस नहीं, बल्कि तेलंगाना की राजनीति और BJP-RSS समीकरण तक पहुंच गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH: ASP गजेन्द्र सिंह ठाकुर हुए सेवानिवृत्त! 

CHHATTISGARH: ASP Gajendra Singh Thakur retires! CHHATTISGARH: राजनांदगांव में पुलिस...

CG HIGH COURT: हाईकोर्ट ने DGP से मांगा शपथ पत्र! 

CG High Court: High Court seeks affidavit from DGP!   CG...

CG ELECTRICITY BILL: आज से महंगी हुई बिजली! 

CG Electricity Bill: Consumers to feel the pinch; electricity...