RAIPUR BLUE WATER : आखिरकार पानी की सतह पर आया आदिल का शव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR BLUE WATER : Adil’s body finally surfaced.

रायपुर. रायपुर के नकटी गांव स्थित ब्लू वॉटर खदान में डूबे 24 साल के आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है।

19 अगस्त की शाम दोस्तों के साथ ब्लू वॉटर पहुंचे आदिल ने पानी के एक छोर से दूसरे छोर तक तैरकर जाने की शर्त लगाई थी। वह गहरे पानी की तरफ चला गया और देखते ही देखते डूब गया।

इसके बाद SDRF और NDRF की टीमें लगातार तीन दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाती रहीं, लेकिन गहरे और ठंडे पानी की वजह से तलाश बेहद मुश्किल रही।

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : बिना अनुमति विदेश यात्रा

शनिवार देर रात आदिल का शव खुद पानी की सतह पर दिखाई दिया, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने उसे बाहर निकाला। परिजन घटना के बाद से लगातार शव मिलने का इंतजार कर रहे थे।

ब्लू वॉटर में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। करीब 9 साल में 10 लोगों की मौत के बाद अब प्रशासन ने इलाके को प्रतिबंधित करने और फेंसिंग कराने की बात कही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHUPEH BAGHEL : भूपेश का बड़ा हमला, मोदी-शाह को चुनौती!

BHUPEH BAGHEL : Bhupesh's big attack, challenge to Modi-Shah! रायपुर।...

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : बिना अनुमति विदेश यात्रा

  प्रदेश के कई आईएएस अफसर हाल के महीनों में...