BHUPEH BAGHEL : Bhupesh’s big attack, challenge to Modi-Shah!
रायपुर। रायपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान पूर्व CM भूपेश बघेल ने केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमला बोला।
उन्होंने मिनरल संशोधन अधिनियम 2026 को छत्तीसगढ़ के हितों के खिलाफ बताते हुए कहा कि इससे राज्य को भारी राजस्व नुकसान हो सकता है। साथ ही स्कूलों की जर्जर इमारतों को लेकर सरकार को घेरा और दावा किया कि Gen Alpha के बच्चे स्कूलों की मरम्मत के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं।
RAIPUR RALLY PERMISSION : रैली-जुलूस निकालना है? अब पहले परमिशन जरूरी!
भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री आवास के आंकड़ों को लेकर भी सरकार से सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की ओर से बताए गए आंकड़े और लोकसभा में सामने आई जानकारी में बड़ा अंतर है। अब सरकार बताए कि गलत कौन है?
वहीं वंदे मातरम विवाद पर भूपेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि वे बिना टेलीप्रॉम्प्टर के पूरा वंदे मातरम गाकर सुनाएं।
