STRAIT OF HORMUZ : Trump vs Iran on Hormuz, tension escalates again
रायपुर. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को “नया अमेरिकी इलाका” बताया गया है। यह बयान ऐसे वक्त आया है जब हॉर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच पहले से तनाव चरम पर है।
ईरान ने ट्रंप के दावे को खारिज करते हुए साफ कहा है कि अमेरिका को अपना रवैया बदलना होगा, तभी हॉर्मुज को पूरी तरह खोलने पर विचार किया जाएगा। ईरान के सुरक्षा प्रमुख मोहसिन रेजाई ने भी कहा है कि अमेरिकी शर्तें पूरी होने तक स्ट्रेट बंद रहेगा।
RAIPUR BLUE WATER : आखिरकार पानी की सतह पर आया आदिल का शव
हॉर्मुज दुनिया के सबसे अहम तेल-शिपिंग रूट्स में से एक है। यहां तनाव बढ़ने का सीधा असर वैश्विक तेल सप्लाई और कीमतों पर पड़ सकता है।
अब सवाल ये है कि ट्रंप के इस दावे के बाद अमेरिका-ईरान तनाव और कितना बढ़ेगा?
