सनकी पति ने फावड़े से काटकर धड़ से अलग की पत्नी की गर्दन, देखते ही बेटे की निकली चींख

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal
  • पत्नी की निर्मम हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार 

मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर. एक पति द्वारा अपनी ही पत्नी की फावड़े से गर्दन काटकर निर्मम हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी पति घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी है, जो आरोपी के ठिकानों पर दबिश डाल रही है। सीओ बुढ़ाना ने बताया कि आरोपी पति को जल्द ही गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा जाएगा।

दरअसल, मुजफरनगर के थाना बुढाना कोतवाली क्षेत्र के गांव बिटावदा में एक सनकी पति विपिन अपनी पत्नी रमा के साथ मामूली सी मामूली बातों पर भी आये दिन झगड़ा करता रहता था। रविवार को सुबह भी पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। बताया जा रहा है कि इसी कहासुनी के बाद आरोपी पति विपिन ने अपनी पत्नी रमा पर फावड़े से वार कर उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। घटना के दौरान घर पर केवल पति पत्नी ही मौजूद थे। पत्नी की निर्मम हत्या करने के बाद आरोपी पति विपिन मौके से फरार हो गया।

बेटा घर पहुंचा तो लहूलुहान मिला मां का शव
मृतका का बेटे कार्तिक स्कूल की लाइब्रेरी से घर आया तो उसने अपनी मां रमा को लहूलुहान हालात में पड़े पाया। यह देख उसकी चींख निकल गई। इसके बाद कार्तिक ने घटना की सूचना थाना बुढ़ाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना बुढ़ाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्मार्टम के लिए भिजवाकर बेटे की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

कुछ दिन पूर्व ही लाया था मायके से
सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम ने बताया कि बिटावदा गांव में एक नशे के आदि पति विपिन ने अपनी पत्नी रमा की किसी बात को लेकर फावड़े से काटकर हत्या कर दी और मौके से फ़रार हो गया। बताया जा रहा है कि रमा काफी समय से अपने मायके गई हुई थी। कुछ दिन पूर्व ही हत्यारा पति विपिन उसको लेकर घर आया था। बहरहाल हत्यारे पति की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगा दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related