अब होगी तारक मेहता के ‘पोपटलाल’ की शादी, खुद अमिताभ बच्चन ने उठाया जिम्मा!

Date:

नई दिल्लीः मशहूर कामेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है। इस सीरियल को लोगों का भरपूर प्यार मिला है। यही वजह है कि यह दुनिया का सबसे ज्यादा समय तक चलने वाले सीरियल का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इसके हर किरदार ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है। इन्हीं किरदारों में पोपटलाल का किरदार बेहद खास है। शो का पोपटलाल अपनी शादी के लिए लाख कोशिश करते है, लेकिन उनकी शादी नहीं हो पाती है। अब उनकी शादी का जिम्मा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने उठाया है।

दरअसल, तारक मेहता की पूरी कास्ट डायरेक्टर असित कुमार मोदी के साथ शो KBC में आएंगे।सोनी टीवी ने आने वाले ऐपिसोड शानदार शुक्रवार का एक प्रोमो शेयर किया है।एपिसोड मनोरंजन और मस्ती से भरपूर होने वाला है प्रोमो में यह दिखाया गया कि अमिताभ बच्चन शो से आए पूरे 21 लोगों को देखकर शॉक हो जाते हैं।

पोपटलाल की बात पर जोर से हसे अमिताभ
पूरे एपिसोड के दौरान खूब मस्ती मजाक होने वाला है लेकिन आपकी हंसी नहीं रुकेगी जब पोपटलाल बेचारे इतने सालों से परेशान अमिताभ बच्चन से ही पूछ डालेंगे की क्या आप मेरी शादी करवा सकते हैं? साथ ही प्रोमों में पोपटलाल अमिताभ को अपनी कलाओं के बारे में बताते हुए कहते हैं कि मुझे आटा गूंदना आता है, पूरे लॉकडाउन मैनें झाड़ू पोछा लगाया है।इस बात पर अमिताभ बच्चन अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related