AMIT SHAH CG VISIT : अमित शाह कल रात पहुंचेंगे रायपुर, ये रहा पूरा शेड्यूल

Date:

Amit Shah’s CG Visit: Amit Shah to Arrive in Raipur Tomorrow Night — Here is the Full Schedule

AMIT SHAH CG VISIT :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 से 19 मई तक छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 17 मई की रात 08:30 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे।

अमित शाह रायपुर एयरपोर्ट से सीधे नवा रायपुर स्थित होटल जाएंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

18 मई की सुबह 10:30 बजे गृहमंत्री अमित शाह राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में डायल 112 सेवा के लिए शामिल किए गए नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

दोपहर 12:20 बजे केंद्रीय गृहमंत्री शाह रायपुर से जगदलपुर रवाना होंगे।

जगदलपुर पहुंचने के बाद वे नेटनार में जनसुविधा केंद्र का शुभारंभ करेंगे।

शाम को जगदलपुर में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

गृहमंत्री शाह 18 मई की रात जगदलपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

19 मई को सुबह 11 बजे से जगदलपुर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हिस्सा लेंगे। बैठक के बाद उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी प्रस्तावित है।

दोपहर करीब 03:40 बजे गृहमंत्री शाह जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

गृहमंत्री के दौरे को लेकर रायपुर और जगदलपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

प्रशासन और पुलिस विभाग कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटा हुआ है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related