CG NEWS : ABVP और छात्रों का जंगी प्रदर्शन, डिप्टी CM भी फँसे! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: ABVP and Students Stage Massive Protest—Deputy CM Also Caught Up!

CG NEWS : कवर्धा जिले के रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पोंडी में संचालित शराब भट्ठी को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं और स्कूली छात्रों ने चक्काजाम कर दिया।

लंबे समय से शराब भट्ठी के स्थानांतरण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया।

धरने और चक्काजाम का असर इतना व्यापक रहा कि प्रदेश के डिप्टी CM विजय शर्मा का काफिला भी इस मार्ग से आगे नहीं बढ़ सका।

धरना-प्रदर्शन के चलते NH-30 के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

यात्री बसें और अन्य वाहन भी घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शराब भट्ठी के कारण आसपास का माहौल खराब हो रहा है और स्कूली छात्रों पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related