CG TRIPLE TALAQ CASE : Gave triple talaq and threw out of the house, FIR registered!
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पेंड्रा निवासी 35 वर्षीय महिला शबनम बी ने अपने पति समीर खान पर तीन तलाक बोलकर घर से निकालने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
महिला की शिकायत पर पेंड्रा पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर मामला शाहडोल पुलिस को भेज दिया है, क्योंकि घटना शाहडोल में हुई थी।
शबनम के मुताबिक 9 अगस्त 2026 को शाहडोल स्थित वैवाहिक घर में पति ने उसके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की। इसके बाद तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से बाहर निकाल दिया।
CGPSC RESULT : HC का बड़ा फैसला, पुनर्मूल्यांकन की मांग खारिज!
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय पड़ोसी समेत कुछ लोग वहां मौजूद थे। बाद में उसने अपने मायके लौटकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 296 और 351(3) के साथ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
