SIMPLEX CASTING DISPUTE: Sangeeta Shah Levels Serious Allegations Against Police Officer!
SIMPLEX CASTING DISPUTE: छत्तीसगढ़ के दुर्ग से करोड़ों की जमीन डील का बड़ा खेल सामने आने के बाद सिम्पलेक्स कास्टिंग लिमिटेड की डायरेक्टर संगीता केतन शाह और उनके पति केतन शाह पर धोखाधड़ी का केस दर्ज है।
गिरफ्तारी की लटक रही तलवार के बीच संगीता शाह ने पुलिस अधिकारी विशाल सोन पर ब्लैकमेलिंग कर कंपनी की चल-अचल संपत्ति को हड़पने की साजिश रचने के गंभीर आरोप लगाये है।
सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह ने अखबार में जारी आम सूचना के माध्यम से बताया कि वर्तमान में जिला दंतेवाड़ा में पदस्थ विशाल सोन वर्ष 2013-14 में दुर्ग जिले में बतौर थाना प्रभारी पदस्थ थे. इस दौरान उनकी जान-पहचान हुई. कंपनी क्षेत्र के अधीनस्थ पुलिस अधिकारी होने के कारण आना-जाना बढ़ गया।

इस दौरान उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से व्यक्तिगत परिचय का हवाला देते हुए वैशाली नगर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा टिकट दिलाने का आश्वासन दिलाया।
उन्होंने बताया कि कंपनी में आने-जाने के कारण उसे कंपनी की कई अदरूनी विवादों की जानकारी हो गयी थी, जिसका फायदा उठाते हुए अपने पद और पहचान का उपयोग कर मुझसे कंपनी के सभी विवादों का निराकरण कराने का भरोसा दिलाया।
संगीता शाह ने आरोप लगाया कि सोन ने साजिश के तहत कंपनी की पुलगांव स्थित भूमि, कोहका जुनवानी स्थित भूमि, कमर्शियल काम्पलेक्स, कंपनी वाहन एवं कंपनी की अन्य चल-अचल संपत्तियों को धोखाधड़ीपूर्वक अपने कब्जे में करने के लिए विवाद किया।
इसकी जानकारी होने पर मैने 6 फरवरी 2026 को पूरे तथ्यों के साथ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी, लेकिन शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

