BILASPUR NEWS: High-Voltage Drama at Hospital—Hindu Leader Slaps Security Guard!
BILASPUR NEWS : बिलासपुर के CIMS में NICU के बाहर रोके जाने पर हिंदूवादी संगठन के नेता राम सिंह ठाकुर और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी के बीच जमकर विवाद हो गया।
आरोप है कि गुस्से में नेता ने गार्ड का कॉलर पकड़कर उसे थप्पड़ मार दिया।
अब घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक अस्पताल में सफाई कार्य चल रहा था, जिसके कारण ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मी मनीष कश्यप ने राम सिंह ठाकुर को अंदर जाने से रोका, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि राम सिंह ठाकुर ने गार्ड के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
वायरल वीडियो में राम सिंह ठाकुर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और अस्पताल प्रबंधन का नाम लेते हुए कार्रवाई की चेतावनी देते नजर आ रहे हैं।
मामले को लेकर सिम्स प्रबंधन ने साफ कहा कि अस्पताल परिसर में हंगामा, गाली-गलौज और मारपीट जैसी घटनाएं किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी।

