CG ACCIDENT BREAKING : पेड़ से टकराई यात्री बस, बच्ची समेत 6 की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ACCIDENT BREAKING : Passenger bus collides with tree, 6 people including a girl killed

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। केल्हारी थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक बच्ची समेत 6 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि 15 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

सेमरमथानी मोड़ पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, बस मनेन्द्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही थी। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। इसी दौरान सेमरमथानी मोड़ के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य टीम

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। घायल यात्रियों का उपचार जारी होने की जानकारी है। फिलहाल बस के अनियंत्रित होने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related