KORBA RAIL ACCIDENT: मोबाइल की सनक और कट गया पैर! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KORBA RAIL ACCIDENT: Obsession with the mobile phone—and a leg gets severed!

 

KORBA RAIL ACCIDENT: छत्तीसगढ़ के कोरबा में पवन टॉकीज फाटक के पास मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे लाइन पार कर रहा 22 वर्षीय युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में युवक का एक पैर कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद घायल युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार, 19 जुलाई को बरमपुर निवासी रोशन पटेल (22) मोबाइल पर बातचीत करते हुए रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार मालगाड़ी वहां से गुजर ही रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोको पायलट ने दूर से लगातार हॉर्न बजाया और युवक को हटने के लिए आवाज भी दी, लेकिन मोबाइल में व्यस्त होने के कारण वह कुछ नहीं सुन सका और ट्रेन की चपेट में आ गया।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।

प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि हादसे का कारण लापरवाही थी। परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related