CG Police Transfer: ASP and DSP officers transferred!
CG POLICE TRANSFER: छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग की ओर से 20 जुलाई 2026 को जारी आदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, राजेंद्र प्रसाद भैया को पुलिस अधीक्षक, पीटीएस मैनपाट बनाया गया है। ओपी शर्मा को मुख्यमंत्री सुरक्षा में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं नीरज चंद्राकर को प्रथम वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई-दुर्ग का सेनानी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा गायत्री सिंह को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एनएचआरसी) के पद पर पदस्थ किया गया है।
देखें पूरी लिस्ट

