CJP MARCH: राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- युवाओं की आवाज़ दबाने की हो रही कोशिश! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CJP MARCH: Mallikarjun Kharge speaks in the Rajya Sabha—attempts are being made to suppress the voice of the youth!

 

 

CJP MARCH: राज्यसभा में बोलते हुए सोमवार को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा संसद में उठाया.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा, “पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए हज़ारों बच्चों पर लाठीचार्ज हुआ है.”

उन्होंने आगे कहा, “मोदी सरकार युवाओं की आवाज़ दबाने की कोशिश कर रही है.”

इस पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने खड़गे को धन्यवाद करते हुए एक्स पर लिखा, “संसद में युवाओं की आवाज़ उठाने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का धन्यवाद!”

उन्होंने संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा, “जो छात्र-नौजवान दिल्ली आकर बात करना चाहते हैं, उन्हें मारना और तंग करना गलत है.

हमने इस पर सरकार का कई बार ध्यान खींचा लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा. एक तरफ- बेरोजगारी है, दूसरी तरफ ये सरकार परीक्षा तक नहीं करा पा रही है, इसलिए हमारा यही कहना है कि ये सत्ता में रहने के लायक नहीं हैं.”

गौरतलब है कि सीजेपी के ‘संसद मार्च’ के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस भी छोड़ी गई.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related