CG District Education Officer: Dr. Ajay Kaushik gets additional charge of District Education Officer!
CG DISTRICT EDUCATION OFFICER: बिलासपुर में विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के पद पर नियमित नियुक्ति होने तक अंतरिम व्यवस्था के तहत डॉ. अजय कौशिक को जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।
स्कूल शिक्षा विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि डॉ अजय कौशिक अभी सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ थे। अभी भी नियमित जिला शिक्षा अधिकार की तलाश जारी है।
