Women’s Asia Cup 2026: India once again refuses to accept the trophy from Naqvi.
WOMEN’S ASIA CUP 2026: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया.
भारतीय महिला टीम ने एशिया कप का खिताब जीतने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को आईना दिखाते हुए महिला टीम ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।
आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीतने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और टीम की खिलाड़ियों ने मैच के बाद हुए प्रेजेंटेशन समारोह के दौरान नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया.
एक रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने ACC अधिकारियों को पहले ही सूचित कर दिया था कि अगर नकवी प्रेजेंटेशन में शामिल होते हैं और भारत फाइनल जीत जाता है, तो टीम उनके हाथ से ट्रॉफी नहीं लेगी.
भारत की पुरुष टीम द्वारा एशिया कप की ट्रॉफी लेने से इनकार करने के एक साल से भी कम समय के बाद यह दूसरी घटना हुई है.
