गिधौरी–शिवरीनारायण पुल मार्ग की बदहाली से बढ़ी परेशानी, जर्जर सड़कों के कारण रोज़ लग रहा लंबा जाम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

शिवरीनारायण। गिधौरी से शिवरीनारायण पुल को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों बदहाल सड़कों के कारण लोगों के लिए गंभीर परेशानी का सबब बन गया है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी हुई डामर और कीचड़ भरी सड़कें आए दिन लंबा जाम लगा रही हैं, जिससे आमजन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इस मार्ग से होकर रोज़ाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क की जर्जर स्थिति के कारण कई वाहन बीच रास्ते में फंस जाते हैं। खासकर भारी वाहनों के फंसने से घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम में स्कूल जाने वाले बच्चे, मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस, व्यापारी और आम राहगीर फंसे रहते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़क के चलते दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है। रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने से वाहन चालक हादसों का शिकार हो सकते हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है।

जनता ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि गिधौरी–शिवरीनारायण पुल मार्ग की जल्द मरम्मत कराई जाए या स्थायी समाधान के तहत सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को रोज़-रोज़ जाम और परेशानी से राहत मिल सके। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कब तक ध्यान देते हैं या फिर जनता को यूं ही बदहाल सड़कों पर परेशान होना पड़ेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related