MOBILE CONGRESS EVENT : Will those whose free income has stopped love Modi?
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन अब सिर्फ बातचीत का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह सुशासन और सरकारी सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने का बड़ा माध्यम बन चुका है।
CHHATTISGARH : डॉक्टरों और अस्पतालों के विज्ञापन पर NMC ने कसी लगाम
DBT से 5 लाख करोड़ की बचत का दावा
पीएम मोदी ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT का जिक्र करते हुए कहा कि इसके जरिए 50 लाख करोड़ रुपये लाभार्थियों के बैंक खातों तक पहुंचे हैं। उनके मुताबिक, डिजिटल व्यवस्था से करीब 5 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई और सरकारी योजनाओं में होने वाली लीकेज को रोकने में मदद मिली।
इसी बात पर उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि जिन लोगों की बिना मेहनत की कमाई बंद हो गई, वे उनसे प्यार करेंगे क्या? पीएम ने कहा कि डिजिटल व्यवस्था में गड़बड़ियां रोकने का काम जारी रहेगा।
मोबाइल से बदल गई सरकारी सेवाएं
मोदी ने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों में मोबाइल की भूमिका तेजी से बदली है। आज सैकड़ों सरकारी सेवाएं मोबाइल के जरिए उपलब्ध हैं और लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
उन्होंने डिजिटल दुनिया से जुड़े डीपफेक, साइबर फ्रॉड और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों पर भी बात की। पीएम ने वैश्विक स्तर पर डिजिटल और साइबर सुरक्षा के लिए मजबूत व्यवस्था बनाने की जरूरत बताई।
गेमिंग पर भी फोकस
पीएम ने भारत के बढ़ते गेमिंग इकोसिस्टम का जिक्र करते हुए कहा कि देश में 50 करोड़ से ज्यादा लोग इससे जुड़े हैं। छोटे शहरों और कस्बों के युवाओं की भी इसमें बड़ी भागीदारी है।
