सुंदरम निकेतन ने किया वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर: उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान (IASE) बिलासपुर में सुंदरम निकेतन के द्वारा वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रस्तुत किया गया ,जिसमें संस्था प्रमुख प्राचार्य एवं निर्णायक सुनील चिपड़े जी ,अरुण भांगे तथा वादक कलाकार ओम परमानंद वैष्णव राजेश्वर प्रसाद वस्त्रकार श्री कृष्णानंद चौबे और सांस्कृतिक प्रभारी डॉ अजीता मिश्रा सुंदरम निकेतन के सभी सदस्य गण एवं लाइट डेकोरेशन साउंड सिस्टम साउंड सिस्टम के प्रभारी डॉ दुष्यंत चतुर्वेदी के द्वारा सुंदर व्यवस्था एवं प्रशिक्षणर्थियों के द्वारा भारतीय संस्कृति एवं लोक संस्कृति को बहुत ही खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया भारतीय संस्कृति से लेकर आधुनिकता का समावेश लिए हुए सुंदर डेकोरेशन के साथ प्रशिक्षनार्थियों के द्वारा लोकगीत ,लोक नृत्य, नाटक आदि संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया ।छठ पूजा, श्रवण कुमार , भरथरी गायन महिषासुर मर्दिनी गीत द्वारा अवतार से लेकर पंथी नृत्य छत्तीसगढ़ी नृत्य एवं लेकर बस्तरिया तक की प्रस्तुति दर्शकों को एवं निर्णायकों का मन मोह लिया। मोबाइल फोन के सदुपयोग नाटक द्वारा समाज को जागृत करने का संदेश दिया गया कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति में हो “जाओ तैयार साथियों” सुंदरम समूह के द्वारा उत्साह और ऊर्जा का प्रेरक संदेश दिया गया ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक गण एवं बी एड ,एम एड के सभी प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।यह कार्यक्रम हमारे सभी मेंटर्स के सफल मार्गदर्शन में क्रमशः डॉ संजय आयदे ,श्रीमती प्रीति तिवारी, डॉ राजेंद्र तिवारी ,श्रीमती राजकुमारी महेंद्रा, डॉक्टर सलीम जावेद सर श्रीमती रश्मि पांडेय द्वारा संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा स्तुति आई गिरी नंदनी से हुई,जिसमें प्रमुख रूप से बी एड प्रशिक्षार्थी क्रमशः तरुण चंद्रा,रूपेश चंद्रा,अभिषेक चंद्रा एवं साथी हिमाद्रि श्रीवास्तव प्रियंका पटेल,हिमानी दुबे,संजूलता गिरी,सिद्धि कसेर एवं शिवलाल महिषासुर की भूमिका में रहा।

तत्पश्चात लोकनृत्य कर्मा महिला समूह संध्या भगत एवं साथी , अष्टावक्र समूह नाटक में पीलेश्वर लहरे,पृथ्वी एवं साथी ,छठ पूजा में अंजना चाकी ,हिमाद्रिश्रीवास्तव ,हिमानी दुबे,संजू लता गिरी,सिद्धि कसेर,प्रियंका पटेल एवं साथी, राजस्थानी लोकनृत्य में विष्णुपटेल एवं साथी, विविध कार्यक्रम में अनिता तिर्की ने “हो गाड़ी वाला रे ” की प्रस्तुति दी।

नुक्कड़ नाटक में पीलेश्वर लहरे एवं साथी ,विविध कार्यक्रम में श्रवणकुमार भरथरी विष्णु पटेल एवं साथी,झूमर बंगाली में संजू लता गिरी एवं साथी,पंथी नृत्य में भावेश, पी लेश्वर लहरें एवं साथी, बारहरूपम में अल्पना मीत तिग्गा एवं साथी ,छत्तीसगढ़ी फ्यूजन में पीलेश्वर लहरे ,सूरज एवं साथी और अंत में सुंदरम निकेतन समूह के सभी प्रतिभागी एक साथ “हो जाओ तैयार साथियों ,हो जाओ तैयार ” निकेतन गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।कार्यक्रम को गति प्रदान करने में शुरू से अंत तक सुंदरम निकेतन की अध्यक्षा श्रीमती अंजना चाकी ,उपाध्यक्ष श्री अमल साय नाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा।साथ में हमारे मंच संचालन कर रहे श्री प्रेमदत्त कौशिक , जितेंद्र सोनी एवं प्रियंका सिंह का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।मंच की साज सज्जा एम एड प्रशिक्षार्थी श्रीमती प्रज्ञा शर्मा एवं बी पद्मा रोहिणी ने अपनी – अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्रोजेक्टर एवं व्यवस्थापक की भूमिका में श्री उत्तम साहू एवं अनिमेष वैष्णव भी रहे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related