सिविल लाइन इलाके के एक मकान में मिली युवक युवती की लाश, छह महीने पहले दोनों ने की थी लव मैरिज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। बीती रात सिविल लाइन इलाके के एक मकान में युवक और युवती की लाश फंदे से लटकती हुई मिली है। आशंका जताई जा रही हैं कि दोनों ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। घटना सोमवार की देर रात तरुण नगर इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक जोगेश बघेल अमलीडीह और मृतिका नीरा नायक गुढ़ियारी की रहने वाली थी। दोनों ने पांच से छह महीने पहले ही लव मैरिज शादी की थी और तब से ही एक साथ सिविल लाइन के तरुण नगर में किराए के मकान में रहते थे। युवक किसी संस्थान में प्राइवेट नौकरी करता था। बीती रात (सोमवार) 12 बजे दोनों का शव फंदे से लटका हुआ देखा गया था, जिसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रात अधिक होने की वजह से कमरे को सील किया गया। आज सुबह दोनों मृतकों का पंचनामा कर फोरेंसिक की टीम और पुलिस की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल दोनों ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया होगा इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related