CG Illegal Mining: MLA raids illegal sand operation at midnight!
CG ILLEGAL MINING: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में विधायक विक्रम मंडावी ने देर रात करीब 2 बजे मिंगाचल नदी पहुंचकर चल रहे अवैध रेत खनन का भंडाफोड़ किया है।
मौके से ही खनिज और पुलिस अफ़सरों को फोन कर विधायक विक्रम मंडावी तब तक मौके पर मौजूद रहे जब तक प्रशासनिक दल पहुंच नहीं गया।
कार्रवाई के दौरान नदी के भीतर से रेत निकालते हुए बड़ी संख्या में जेसीबी (JCB), पोकलेन मशीनें, टिप्पर और ट्रैक्टर रंगे हाथों पकड़े गए।
माफियाओं को रंगे हाथ दबोचने के बाद विधायक मंडावी ने बिना वक्त गंवाए तत्काल खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों को मौके पर तलब किया, जिसके बाद वाहनों को जब्त करने की सख्त कार्रवाई शुरू की गई.
बहरहाल, विधायक की इस बड़ी आधी रात की कार्रवाई के बाद अब जिले में सक्रिय रेत माफियाओं के खिलाफ चौतरफा शिकंजा कसने और सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग तेज हो गई है।
