CG LEOPARD ATTACK: तेंदुए ने घर में सो रहे ग्रामीण पर किया हमला, हालत नाजुक… 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Leopard Attack: Leopard attacks villager sleeping at home; condition critical…

 

 

CG LEOPARD ATTACK: उत्तर बस्तर कांकेर जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र के देवडोंगर गांव में अलसुबह एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि ग्रामीण अपने घर में सो रहा था, तभी तेंदुआ वहां पहुंच गया और उस पर हमला कर घायल कर दिया।

घायल ग्रामीण को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वन विभाग के अनुसार, सरोना और नरहरपुर वन परिक्षेत्र में तेंदुए के हमलों से चार लोग घायल हो चुके हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की गतिविधियां बढ़ गई है। शाम ढलते ही लोग घरों में रहने को मजबूर हैं और बच्चों को अकेले बाहर भेजने से परहेज कर रहे हैं।

लगातार हो रहे हमलों के कारण गांवों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

वन विभाग द्वारा प्रभावित गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

वन अमला ग्रामीणों को सतर्क रहने, रात में अकेले बाहर नहीं निकलने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की सलाह दे रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related