इश्क मा रिस्क हे के कलाकर पहुंचे प्रमोशन में

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कसडोल। छत्तीसगढ़ की पारिवारिक फिल्म इश्क मा रिस्क हे प्रदेश के कई प्रमुख सिनेमाघरों में इन दिनों चल रही है। जिन्हें दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दे कि फि़ल्म का प्रमोशन करने के लिए फि़ल्म के लीड एक्टर मन कुरैशी और लीड एक्टर्स अनुकृति चौहान बालाजी सिनेमा कसडोल पहुँचे थे। जहाँ दर्शक अपने बीच फि़ल्म इश्क मा रिस्क हे के लीड एक्ट्रेस को पाकर काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान मन कुरैशी और अनुकृति चौहान सर्वप्रथम नगर के बालाजी सिनेमा पहुँचकर दर्शकों से फि़ल्म के बारे जाना इसके बाद मीडिया को बताया कि वो 5 वर्षो बाद कसडोल पहुँचे है और कसडोल के दर्शकों का खासा उत्साह और प्यार मिल रहा है। कुरैशी ने उनकी पारिवारिक फि़ल्म को देखने का आग्रह किया है। इधर फि़ल्म की लीड एक्टर्स अनुकृति चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता उनके फि़ल्म को बहुत प्यार दे रहे है। जिससे उनकी फिल्म का क्रेज बढ़ रहा है। फि़ल्म प्रमोशन के दौरान बालाजी सिनेमा के संचालक बलराम साहू सहित कई फिल्मी जगत के डायरेक्टर मौजूद रहे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related