TENSION ON INDIA-BANGLADESH BORDER : सीमा तनाव पर भारत-बांग्लादेश के बीच बैठक, कंटीले तार और घुसपैठ पर चर्चा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TENSION ON INDIA- BANGLADESH BORDER: Meeting between India and Bangladesh on border tension, discussion on barbed wire and infiltration

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा पर जारी तनाव को लेकर बांग्लादेश के विदेश सचिव जशीम उद्दीन ने भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा से मुलाकात की। यह बैठक करीब 45 मिनट चली, जिसमें सीमा सुरक्षा, घुसपैठ, और मानव तस्करी के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

सीमा पर बढ़ा तनाव –

बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के हटने के बाद से सीमा पर तनाव बढ़ा है। भारत सीमा पर सुरक्षा के लिए कंटीले तार लगा रहा है, जिसे लेकर बांग्लादेश ने आपत्ति जताई है। बांग्लादेश का दावा है कि यह कदम द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन है और इससे दोनों देशों के रिश्तों पर असर पड़ सकता है।

भारतीय उच्चायुक्त का बयान –

मुलाकात के बाद प्रणय वर्मा ने कहा, “सीमा को अपराध मुक्त बनाने, तस्करी और अपराधियों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए बातचीत जारी है। कंटीले तार लगाने पर दोनों देशों के बीच सहमति है और इस दिशा में बीएसएफ और बीजीबी साथ मिलकर काम कर रहे हैं।”

बांग्लादेश की अपील –

बांग्लादेश के विदेश सचिव जशीम उद्दीन ने भारत से भड़काऊ बयान और कार्रवाई से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीमा पर शांति और सौहार्द बनाए रखना दोनों देशों के लिए प्राथमिकता होनी चाहिए।

बाड़बंदी पर विवाद –

बांग्लादेश के गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) जहांगीर आलम चौधरी ने बताया कि भारत ने अब तक 3271 किलोमीटर सीमा पर बाड़बंदी पूरी कर ली है, लेकिन शेष 885 किलोमीटर सीमा पर काम रुका हुआ है। हाल ही में पांच क्षेत्रों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई है।

सीमा विवाद सुलझाने की कोशिशें जारी –

दोनों देशों ने सीमा विवाद को बातचीत और सहयोग से सुलझाने की प्रतिबद्धता जताई है। भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा पर शांति बनाए रखने और अपराधों पर रोक लगाने के लिए लगातार संवाद हो रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related